महाजन में गरज रही है गन,उड़ाएं आतंकी ठिकाने - Khulasa Online महाजन में गरज रही है गन,उड़ाएं आतंकी ठिकाने - Khulasa Online

महाजन में गरज रही है गन,उड़ाएं आतंकी ठिकाने

खुलासा न्यूज,बीकानेर। महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में इन दिनों भारत और अमेरिका के जवान आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का युद्धभ्यास कर रहे हैं। लंबे चौड़े क्षेत्र में काल्पनिक आतंकी ठिकाने बनाए जा रहे हैं, जिसे ढूंढने का लक्ष्य दिया जाता है। इन ठिकानों तक पहुंचने के लिए दोनों देशों की सेनाएं तय समय में न सिर्फ पहुंचती हैं बल्कि एक भी गोली बर्बाद किए बिना सभी आतंकियों को धूल चटा रही हैं। काउंटर टेरेरिज्म पर शुरू हुए इस युद्धाभ्यास में भारत और अमेरिका के करीब पांच सौ जवान हिस्सा ले रहे हैं। महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में बने कच्चे पक्के मकानों को आतंकी ठिकाना बताया जा रहा है। इनका पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड काम कर रही है। इनसे मिली जानकारी को पहले पुख्ता किया जाता है और इसके बाद भारतीय व अमेरिकी गन्स एक साथ बरसनी शुरू हो जाती है। इसे वन बुलेट-वन टारगेट नाम दिया गया है।सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा का कहना है कि युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं अब टारगेट पर हमले कर रही हैं। एक दूसरे के हथियारों को समझने के साथ ही पारिस्थितिक में ढलने का काम भी हो चुका है। एक भी गोली बर्बाद किए बिना लक्ष्य को पाने की कोशिश हो रही है। जवानों को बताया जा रहा है कि प्रैक्टिस से ही आप श्रेष्ठ काम कर सकेंगे। शर्मा ने बताया कि देर रात तक दोनों सेनाओं के जवान क्षेत्र में गश्त देते हैं और नेविगेशन के आधार पर ठिकानों का पता लगाने की कोशिश करते हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26