ग्वार व मूंग 100 रुपए सस्ता, सरसों के भाव में उतार चढ़ाव, गेहूं के दाम स्थिर
राजस्थान की मंडियों में मंगलवार को मंडियों में कारोबार की रफ्तार कुछ तेज हुई। जयपुर की सूरजपोल मंडी में अधिकतर जिंसों के भाव स्थिर रहे। पाली की सुमेरपुर मंडी में गेहूं 2800 रुपए क्विंटल तक बिका। अलवर में जौ का भाव 2600 रुपए क्विंटल रहा। सीकर में चना 4400 व सरसों के भाव 6000 रुपए क्विंटल रहे।
बीकानेर संभाग में जिंसों के भाव मंडी में मंगलवार को भाव इस प्रकार रहे।
खाद्य जिंस | भाव (रु./ क्विंटल) |
गेहूं | 1981 – 2275 |
जौ | 2600-2940 |
चना | 4300-4530 |
ग्वार | 5100-5400 |
सरसों | 6100-6451 |
मूंग | 6250 – 6885 |