रामभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी

रामभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी

रामभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर में श्रद्धालु दिसंबर 2023 से रामलला के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि रामलला 2023 तक गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। रामलला के विराजते ही मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। हालांकि, मंदिर से जुड़े बाकी काम 2025 तक पूरे होंगे।मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि गणेशोत्सव के दौरान मंदिर की नींव का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगले चरण का काम शुरू होगा। 2023 में दिसंबर महीने से पहले रामलला का गर्भगृह बनकर तैयार हो जाएगा। जुलाई में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उस समय भी कहा था कि 2023 के आखिर तक लोग राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी 29 बार अयोध्या आए
5 अगस्त को राम मंदिर के शिलापूजन का एक साल पूरा हो रहा है। इस मौके पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे रामलला के दरबार में विशेष अनुष्ठान में शामिल होंगे। दोपहर 2.15 बजे योगी रामलला के दर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ 50 महीने में 29 बार अयोध्या पहुंचे हैं।

योगी आदित्यनाथ अयोध्या के वासुदेव घाट पर दोपहर 12:15 बजे अन्न योजना की शुरुआत करेंगे। वे यहां दो घंटे तक रुकेंगेl कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित कर सकते हैं। योगी अयोध्या से दोपहर 3 बजे रवाना होंगे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |