
राज्यपाल कलराज मिश्र ने एमजीएसयू में संविधान पार्क का लोकार्पण किया






बीकानेर. राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में संविधान पार्क का लोकार्पण किया। विवि में राज्यपाल का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया। इसके साथ ही राज्यपाल ने सोलर पार्किंग का शिलान्यास भी किया। इससे पहले विवि की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव पर एक सर्वधर्म सभा यात्रा निकाली गई। राज्यपाल की तैयारियों के लिए विवि परिसर को तिरंगामय बनाया गया। विवि में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, शिक्षामंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, कुलपति विनोद कुमार सिंह, ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी व महापौर सुशीला कंवर शामिल थे।


