
कॉलेज छात्राओं को बस किराया देगी सरकार, हर माह बैंक खाते में आएंगे पैसे






खुलासा न्यूज, बीकानेर। कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को अब घर से कॉलेज आने-जाने का बस किराया सरकार देगी। कॉलेज में 10 किलोमीटर से ज्यादा दूरी से आने जाने पर रोज 20 रुपए किराया दिया जाएगा। कॉलेज शिक्षा विभाग इस योजना को चलाएगा। कॉलेज छात्राओं को उनके बैंक खाते में सरकार हर महीने ट्रांसपोर्ट अलाउंस का पैसा ट्रांसफर करेगी। कॉलेज छात्राओं से आवेदन में खाते की डिटेल भरवाई जाएगी, उसी बैंक में यह पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।
सीएम अशोक गहलोत ने कॉलेज यूनिविर्सटीज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पहले यह स्कीम स्कूलों में ही लागू थी। अब इसे कॉेलेज-यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए भी लागू करने का फैसला किया है। अभी 9 से 12 वीं तक की छात्राओं के लिए घर से 5 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम काफायदा मिलता है। सीएम ने इस साल के बजट में हायर ढजूकेश्ट्रान में भी ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना लागू करने के लिए घोषणा की थी।
कॉलेज छात्राओं की बायोमैटिक अटेंडेंस होगी
कॉलेज आने जाने का किराया देने की योजना के लिए रेगुलर क्लास अटैंड करनी होगी। महीने में 75 फीसदी कॉलेज में उपस्थित वाली छात्राओं को ही इस योजना का फायदा दिया जाएगा। इसके लिए कॉलेज में आधार आधारित बायोमैट्रिक मशीन पर अटेंडेंस होगी। इसके लिए कॉलेजों में बायोमैट्रिक मशीन लगाई जाएंगी। इस पर दो करोड़ रुपए की लागत आएगी। बायोमैट्रिक अटेंडेंस का डेटा वेरिफाई करने के बाद ही हर महीने किराए का पैसा खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
प्रदेश के रिसर्च स्कॉलर को हर महीने मिलेगी 20 हजार की फैलोशिप
गहलोत सरकार प्रदेश के यूनिवसिर्टीज में रिसर्च करने वाले रिसर्च स्कॉलर को हर महीने 20 हजार रुपए तक की फैलोशिप मिलेगी। प्रदेश के छह हजार से ज्यादा रिसर्च स्कॉलर को इसका फायदा मिलेगा। सीएम अशोक गहलोत ने इसके लिए 62 करोड़ रुपए के फंड की मंजूरी दी है।

