Gold Silver

सफाईकर्मियों की हड़ताल पर सरकार का कड़ा रूख, राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाने की तैयारी

सफाईकर्मियों की हड़ताल पर सरकार का कड़ा रूख, राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाने की तैयारी

खुलासा न्यूज़। राजस्थान में पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सरकार अब सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर रही है। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल से एक बार फिर बातचीत की जाएगी। अगर इसमें किस तरह का समाधान नहीं निकला तो जल्द ही सफाई कर्मचारी के खिलाफ नो वर्क नो पे और राज्य कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। दरअसल, राजस्थान में 24 हजार से ज्यादा पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने 23 जुलाई को हड़ताल पर जाने का फैसला किया था। इसके बाद जयपुर समेत प्रदेशभर में वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। इससे सफाई व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ रही है। वहीं, प्रदेश के बिगड़ते हालात देख स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर समझाइए की कोशिश की। लेकिन संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ की मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है। इसके बाद अब स्वायत्त शासन विभाग द्वारा हड़ताल पर गए कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी की जा रही है।

नो वर्क नो पे के साथ राज्य कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया जा सकता है

इसके तहत हड़ताल पर गए कर्मचारियों के खिलाफ नो वर्क नो पे के साथ राज्य कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया जा सकता है। हालांकि इससे पहले एक बार फिर कर्मचारियों के साथ बातचीत का प्रयास कर समझाइए की कोशिश की जाएगी। लेकिन अगर इसके बाद भी कर्मचारी नहीं माने, तो सरकार सख्त एक्शन लेगी।

इन मांगों को लेकर अड़ा संघ

  • सफाई कर्मचारियों की भर्ती मस्टरोल के आधार पर की जाए।
  • 1 साल तक पहले कर्मचारी से काम करवाया जाए, उसके बाद नियुक्ति दी जाए।
  • वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाए।
  • पूर्व की जिन भर्तियों में कोर्ट में मामला विचाराधीन है, या जिन पर निर्णय हो चुका है। उनमें नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएं।
Join Whatsapp 26