बीकानेर/ झांसा देकर 26 लाख का घोड़े खरीदवा दिए - Khulasa Online बीकानेर/ झांसा देकर 26 लाख का घोड़े खरीदवा दिए - Khulasa Online

बीकानेर/ झांसा देकर 26 लाख का घोड़े खरीदवा दिए

खुलासा न्यूज़, बीकानेर संभाग.  हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह के एक दलाल को पकड़ा है। यह गिरोह लग्जरी गाड़ी की कीमत में घोड़ा-घोड़ी खरीदवाकर ठगी करता है। पुलिस ने आरोपी दलाल से ठगी के 75200 रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी बहादर सिंह बहमन कौर सिंह वाला गांव जिला बठिंडा का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के गांव चिश्तियां निवासी निशान सिंह ने 15 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला जसविंद्र सिंह और एक दो अन्य दलाल 9 जून को उसके घर आए थे। जो कि घोड़ों की दलाली करते हैं। आरोपियों ने उसके एक घोड़ो को ऊंचे दाम में बेचने की पेशकश की। जबकि उसका घोड़ा कम कीमत का था। ऊंचे दाम देख निशान सिंह उन दलालों के झांसे में आ गया। कई दिन तक घोड़े की खरीद को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत होती रही।

दलालों ने चली नई चाल
पुलिस ने बताया कि अब दलालों ने एक नई चाल चली और निशान सिंह को झांसे में लेकर पंजाब से एक काले रंग का घोड़ा-घोड़ी खरीदने की पेशकश की। जिसकी कीमत 26 लाख रुपए बताई। इतना ही नहीं दलालों ने यह भी कहा कि उनके पास इन घोड़ों का एक खरीददार चंड़ीगढ़ में है, जो इन्हें 44 लाख रुपए में खरीदने को तैयार है। निशान सिंह को यकीन हो जाए इसके लिए दलालों ने एक डमी खरीददार से फोन पर उसकी बात भी करवाई। इससे निशान सिंह का विश्वास भी पक्का हो गया और वह इस डील के लिए तैयार हो गया।

पंजाब से खरीदवाया 26 लाख का घोड़ा-घोड़ी
दलालों के जाल में फंसकर निशान सिंह उनके साथ पंजाब के फरीदकोट जिले के बाड़ाबराका गांव गये। इन्होंने जसविंद्र सिंह नाम के व्यक्ति से काले रंग का घोड़ा और घोड़ी 26 लाख रुपए कैश देकर खरीद लिया। इस डील के बाद निशान सिंह घोड़ों की इस जोड़ी को लेकर अपने गांव चिश्तियां वापस लौट आया। दलालों ने घोड़ों की इस जोड़ी को आगे 44 लाख में बिकवाने का वादा किया था तो निशान सिंह ने मुख्य दलाल बहादर सिंह को फोन किया।

निशान सिंह को तसल्ली हो इसके लिए बहादर सिंह ने उसके सामने ही चंडीगढ़ के कथित खरीददार को कॉल किया। तब खरीददार ने कहा कि उसके दादा की मौत हो गई है। ऐसे में रुपए देना तो दूर दो-तीन दिन बात ही नहीं कर सकते। कई दिन तक दलाल निशान सिंह को ऐसे ही झांसा देते रहे। तब तक पीड़ित निशान को भी समझ में आ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। तब जाकर उसने 15 जून को जंक्शन थाना, जिला हनुमानगढ़ में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी।

मामले की जांच एएसआई रामेश्वरलाल को सौंपी गई है। थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद दलालों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने मुख्य दलाल जसविंद्र सिंह व उसके सहयोगी दलालों को गिरफ्तार करने के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी। इस केस में खास बात यह थी कि पुलिस के पास केवल बहादर सिंह के ही नंबर थे। जिसका भी फोन स्विच ऑफ आ रहा था। ऐसे में पुलिस ने मुखबिर तंत्र के जरिए बहादर सिंह (39 वर्ष) को ढूंढ निकाला, जो कि बठिंडा जिले के तलवंडी साबो थाना क्षेत्र के गांव बहमन कौर सिंह का रहने वाला है। आरोपी से पुलिस ने 75 हजार 200 रुपए भी बरामद किए हैं। हालांकि मुख्य आरोपी जसविंद्र सिंह और अन्य दलाल अभी फरार हैं, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस तफ्तीश कर रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26