Gold Silver

कृषि मंत्रीजी बता रहे थे केंद्रीय बिलों की खामियां, व्यापारियों ने कहा आप भी तो कर रहे हो फीस के नाम पर वसूली

खुलासा न्यूज,बीकानेर। केंद्रीय कृषि बिलों की खामियां गिनाने के लिए बीकानेर आए कृषि मंत्री भजनलाल जाटव को व्यापारियों ने खरी खरी   सुनाते हुए बता दिया कि राज्य सरकार भी कई तरह की फीस वसूल रही है, जिसका सीधा नुकसान किसानों को रहा है। कृषक कल्याण के नाम पर वसूली जा रही इस फीस को तुरंत बंद करने की मांग रखी गई।

दरअसल, कृषि के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री जाटव के लिए कृषक संवाद कार्यक्रम अनाज मंडी में रखा गया था। यहां कृषक कम और व्यापारी-उद्यमी ज्यादा नजर आए। जिस मंच से मंत्रीजी को किसानों से संवाद करना था, उस पर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने कब्जा कर रखा था और सामने भी अधिकांश मंडी के व्यापारी ही थे। ऐसे में किसानों के साथ कोई खास संवाद नहीं हो पाया। जिन आड़त व्यापारियों के साथ मंत्री ने बात की, उन्होंने भी उल्टे राज्य सरकार की खामियां ही गिना दी। श्री बीकानेर कच्ची आड़त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने मंच पर बोला कि राज्य सरकार कृषक कल्याण फीस वसूल कर रही है। जिसका भार किसानों पर ही पड़ता है। राजस्थान की मंडियों में यह फीस ली जा रही है। यह फीस परोक्ष रूप से किसान को ही चुकानी पड़ रही है।

किसान नहीं दिखे, व्यापारी नेता ही सक्रिय

किसानों के लिए रखे इस संवाद में किसान नगण्य थे। बड़ी संख्या में व्यापारी ही उपस्थित थे। मंच पर तो कांग्रेस नेताओं ने कब्जा किया हुआ था। इसके अलावा आढ़त व्यापारी ही नजर आये। किसानों के बजाय मंत्री ने व्यापारियों व अपने नेताओं के साथ ही संवाद किया।

व्यापारियों ने दिये ये सुझाव

-कृषक कल्याण फीस पूरी तरह बंद होनी चाहिये।

-कृषि जिन्स यथा गेहूं, जौ, धान, दलहन, तिलहन, मसाले, कपास, जवार, बाजरा, जीरा, ईसबगोल पर 0.50 प्रतिशत मंडी सेस संधारित किया जा सकता है।

-जिन कृषि जिन्स पर मंडी सेस नहीं है, उन पर 0.20 प्रतिशत यूजर चार्ज लगाया जा सकता है।

-कृषि जिन्स के अलावा विक्रय किये जाने वाली वस्तुओं पर 0.20 प्रतिशत यूजर चार्ज लगाया जा सकता है।

-फल, सब्जी पर यूजर चार्ज आधा फीसदी लगाया जा सकता है।

-सुखे पर 0.20 फीसदी यूजर चार्ज लगाया जा सकता है।

Join Whatsapp 26