अच्छी खबर / बीकानेर में करीब दो हजार युवाओं को सरकारी स्कूलों में काम करने का मौक़ा, तीस हजार रुपए वेतन, सूची जारी

अच्छी खबर / बीकानेर में करीब दो हजार युवाओं को सरकारी स्कूलों में काम करने का मौक़ा, तीस हजार रुपए वेतन, सूची जारी

खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । बीकानेर के करीब दो हजार युवाओं को सरकारी स्कूलों में काम करने का अवसर मिल सकता है। यहां बीस से तीस हजार रुपए के बीच महीने का वेतन मिल सकता है। बीकानेर में रिक्त पदों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई, जिसमें ग्रेड थर्ड लेवल वन के सर्वाधिक 363 पद खाली बताए गए हैं, इन्हीं पदों पर विद्या संबल योजना के तहत बेरोजगारों को अवसर मिलेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी विषयों में व्याख्याता, ग्रेड सेकंड और ग्रेड थर्ड के रिक्त पदों की सूची सार्वजनिक की गई है। इसमें सबसे ज्यादा रिक्त पद ग्रेड थर्ड लेवल वन में है। यहां 363 पद खाली है। इसके अलावा ग्रेड थर्ड में हिन्दी के 51, अंग्रेजी के 411 पद रिक्त है। गणित और विज्ञान के 140 पद खाली है। सामान्य ग्रेड थर्ड के 50 पद रिक्त पड़े हैं। ग्रेड सेकंड में गणित के 206, विज्ञान के 138, अंग्रेजी के 146, हिन्दी के 82 पद खाली है। शारीरिक शिक्षक के ग्रेड वन के पांच, सेकंड के तीस और ग्रेड थर्ड के 48 पद खाली है। इसके अलावा ग्रेड सेकंड सामान्य के 31, पंजाबी का एक, उर्दू के पांच, संस्कृत के 161, एसएसटी के बीस पद खाली है। विशेष शिक्षा ग्रेड सेकंड के बीस पद खाली है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |