
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर







खुलासा न्यूज नेटवर्क। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। इसमें आवेदन की प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी। इनमें हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड – 2 के 335 पदों पर भर्ती होगी। इनमें अनुसूचित क्षेत्र के 314, जबकि गैर अनुसूचित क्षेत्र के 21 पद होंगे। वहीं, महिला अधिकारिता विभाग में सुपरवाइजर के 176 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 142 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के जबकि 34 पद अनुसूचित क्षेत्र के होंगे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर कल से 17 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इनमें महिला सुपरवाइजर के लिए इसी साल 13 जुलाई को भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि हॉस्टल सुपरीटेंडेंट के लिए 28 जुलाई को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकली भर्ती में उम्मीदवार का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए जुलाई महीने में रिटन टेस्ट आयोजित किया जाएगा। रिटन टेस्ट पास करने के बाद इंटरव्यू के लिए सिलेक्शन होगा।
ऐसे करें आवेदन
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकली गई भर्ती का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद मैं आपको रिक्र्यूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको Apply Online पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने SSO Portal ओपन होगा।
- इसके अंदर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है, अगर आप नहीं है तो रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- इसके अन्दर आपको रिक्र्यूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद में आपको राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती पर क्लिक करना है।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी है।
- संपूर्ण जानकारी भरने के बाद में आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।


