सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, पढ़ें पूरी खबर

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, पढ़ें पूरी खबर

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, पढ़ें पूरी खबर

जयपुर। राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। भजनलाल सरकार ने प्रदेश के छह लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले डबल खुशखबरी दी है। जिसमें से एक की शुरुआत आज से होने जा रही है। जी हां, प्रदेश के कर्मचारियों को बोनस के भुगतान की प्रक्रिया गुरुवार यानी आज से शुरु हो जाएगी। दूसरी अच्छी बात ये है कि इस बार वेतन भी 30 अक्टूबर को मिल जाएगा। सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान भी 30 अक्टूबर को कर दिया जाएगा।

कर्मचारियों को बोनस देने के आदेश राज्य सरकार 13 अक्टूबर को ही जारी कर चुका, वहीं वेतन के बारे में बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया। वेतन संबंधी आदेश में कहा कि 31 अक्टूबर को दीपावली अवकाश होने के कारण पंचायती राज सहित राज्य सरकार के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अक्टूबर माह के वेतन एवं भत्तों का भुगतान 30 अक्टूबर को कर दिया जाएगा। इसी प्रकार पेंशनर अधिकारियों व कर्मचारियों को अक्टूबर माह की पेंशन भी 30 अक्टूबर को मिल जाएगा। यह आदेश दिल्ली स्थित राजस्थान सरकार के कार्यालयों पर भी लागू होगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |