
सोने की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चांदी भी ₹1,922 बढ़कर ₹90,324 प्रति किलो बिक रही





सोने की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चांदी भी ₹1,922 बढ़कर ₹90,324 प्रति किलो बिक रही
खुलासा न्यूज़। सोने की कीमत आज (25 सितंबर) अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 496 रुपए बढ़कर 75,260 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 74,764 रुपए प्रति दस ग्राम थे। इस हफ्ते सोना अब तक 1167 रुपए महंगा हो चुका है।
चांदी की कीमत में भी आज बड़ी बढ़त देखने को मिली है। ये 1,922 रुपए महंगी होकर 90,324 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 88,402 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।
बीकानेर में आज के सोने चांदी के भाव
टी.एन.ज्वैलर्स30हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम
बाबूजी प्लाजा मो 800355555
जेवराती सोना 20 कैरट 66700 कैरेट , 22 कैरट 72700
चांदी 92500
4 महानगरों में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,170 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,020 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,020 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,020 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,700 रुपए है।

