
एक ही दिन में तीन महिलाओं के गले से सोने के आभूषण पार





खुलासा न्यूज,बीकानेर। शोभायात्रा के दौरान तीन महिलाओं के गले से आभूषण पार हो जाने की खबर सामने आयी है। मामला देशनोक करणी माता मंदिर से जुड़ा है। इस सम्बंध में तीनों पक्षों ने मुकदमें दर्ज करवाएं है। एक पक्ष की और रामनारायण ने मुकदमा दर्ज करवाते हुएबताया कि 21 अक्टूबर को उसकी मां देवी मां के दर्शन के लिए आयी हुई थ। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां के गले में पहने हुए लॉकेट और मोती चोरी कर लिए।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बाबूलाल ने बताया कि उसकी मां देशनोक दर्शन करने आयी हुईथी। इसी दौरान उसकी माँ के गले से सोने की चैन तोड़ ली गयी। वहीं तीसरे पक्ष की और से राजकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी माता जी के दर्शन करने आयी हुई थी। इस दौरान उसके गले से सोने का मंगलसूत्र कोई तोड़कर ले गया। पुलिस ने तीनों के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


