Gold Silver

सोना पहली बार 83 हजार रुपये के पार पहुंचा, देखे बीकानेर सर्राफा के आज के भाव

सोना पहली बार 83 हजार रुपये के पार पहुंचा, देखे बीकानेर सर्राफा के आज के भाव

खुलासा न्यूज़। सोना आज यानी 4 फरवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 259 रुपए बढ़कर 82,963 रुपए हो गया है। इससे पहले कल यानी 3 फरवरी को सोना 82,704 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था।

चांदी के दाम में भी आज बढ़त है। ये 162 रुपए महंगी होकर 93,475 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 93,313 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

बीकानेर में सोने के आज के भाव
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 75500 कैरेट , 22 कैरट 80500 चांदी 96800

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 78,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,350 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 78,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,200 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 78,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 85,200 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 78,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,200 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 78,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,250 रुपए है।
सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण

ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, आगे भी कटौती कर सकता है।
डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा रहे हैं।
2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया
बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Join Whatsapp 26