
नवरात्रा के पहले एक हफ्ते सोना इतना महंगा हुआ





नई दिल्ली कल की बड़ी खबर डीमार्ट से जुड़ी रही। रिटेल चेन डीमार्ट ने शनिवार को FY-24 की दूसरी तिमाही (Q2FY24) के नतीजे घोषित किए। जुलाई-सितंबर तिमाही में डीमार्ट का नेट प्रॉफिट सालाना (YoY) आधार पर 9.09% घटकर 623.35 करोड़ रुपए रहा। वहीं कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री मुंबई में अडाणी ग्रुप के दो एयरपोर्ट्स के अकाउंट की जांच कर रही है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार आज रविवार की छुट्टी के चलते बंद रहेगा। इससे पहले शुक्रवार (13 अक्टूबर) को सेंसेक्स 125 अंक की गिरावट के साथ 66,282 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 42 अंक की गिरावट रही, यह 19,751 के स्तर पर बंद हुआ था।
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।


