
सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट : सोना 1,323 तो चांदी 4,007 रुपए हुई सस्ती, जानें क्या है आज कीमत




सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट : सोना 1,323 तो चांदी 4,007 रुपए हुई सस्ती, जानें क्या है आज कीमत
नई दिल्ली। सोना-चांदी के दाम में आज यानी 20 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 1,323 रुपए गिरकर 1,22,561 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,23,884 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
चांदी 4,007 रुपए गिरकर 1,54,113 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,58,120 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।
इस साल सोना ₹46,400 और चांदी ₹68,100 महंगी हुई
इस साल अब तक सोने की कीमत 46,399 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,22,561 रुपए हो गया है।
चांदी का भाव भी इस दौरान 68,096 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,54,113 रुपए प्रति किलो हो गई है।
सोने के दाम में उतार-चढ़ाव की उम्मीद एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चालू हो चुका है इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इससे आने वाले दिनों में इसकी कीमत फिर एक बार 1.25 लाख रुपए तक जा सकती है।




