
सोना-चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर, इस साल ₹41,900 बढ़ी चांदी और ₹33,500 महंगा हुआ सोना





सोना-चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर, इस साल ₹41,900 बढ़ी चांदी और ₹33,500 महंगा हुआ सोना
खुलासा न्यूज़। 12 सितंबर को सोने-चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी 3,509 रुपए बढ़कर 1,28,008 रुपए प्रति किलो हो गई। कल यह 1,24,499 रुपए प्रति किलो थी।
वहीं सोना 744 रुपए चढ़कर कारोबार के दौरान 1,09,841 रुपए पर पहुंचा और आखिर में 611 रुपए की बढ़त के साथ 1,09,708 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। कल इसकी कीमत 1,09,097 रुपए थी।
इस साल अब तक सोने की कीमत 33,546 रुपए बढ़कर 76,162 से 1,09,708 रुपए पर पहुंच गई है। चांदी भी 41,991 रुपए महंगी होकर 86,017 से 1,28,008 रुपए प्रति किलो हो गई है।
बीकानेर के ताजा भाव
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500
चार महानगरों में आज के 10 ग्राम सोने के भाव
दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,11,430 | 22 कैरेट ₹1,02,150
मुंबई: 24 कैरेट ₹1,11,280 | 22 कैरेट ₹1,02,000
कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,11,280 | 22 कैरेट ₹1,02,000
चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,11,710 | 22 कैरेट ₹1,02,400

