झौपड़े में आग लगने से जिंदा जली बकरियां, अज्ञात पर आग लगाने का आरोप

झौपड़े में आग लगने से जिंदा जली बकरियां, अज्ञात पर आग लगाने का आरोप

खुलासा न्यूज, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में स्थित एक घर के पीछे बने झौपड़े में आग लग गई। झौपड़े में रहने वाली एक बकरी और दो मैमनों की झुलसने से मौत हो गई। आग में काफी सामान भी जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दरअसल, कस्बे के वार्ड संख्या 6 में एक घर के पीछे बने झोंपड़े में गुरुवार को अचानक आग लग गई। घर के पीछे से पहले धुआं दिखाई दिया और बाद में आग की लपटे नजर आई। घर वालों को पता चलने पर लोग दौड़कर पहुंचे। आग को काबू में लेने का प्रयास किया गया। आग लगने से एक बकरी दो मैमनों के साथ जिंदा जलकर राख हो गई। वार्ड 6 में अकरम तैली के घर के पीछे उसके बाड़े में बने झोंपड़े में उसकी बकरियां रहती थी। यहां गुरूवार दोपहर आग लग गई। नगरपालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग काबू में होती उससे पहले झोंपड़ा सहित एक बकरी व उसके दो नन्हें मैमने आग में जलकर काल का ग्रास बन गए। मकान मालिक व मोहल्लेवासियों ने एक अज्ञात पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप भी लगाया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |