सोशल मीडिया पर बदमाशों का महिमा मंडन व फॉलोवर बनने के लिए प्रेरित करना पड़ रहा भारी, पांच युवक गिरफ्तार - Khulasa Online सोशल मीडिया पर बदमाशों का महिमा मंडन व फॉलोवर बनने के लिए प्रेरित करना पड़ रहा भारी, पांच युवक गिरफ्तार - Khulasa Online

सोशल मीडिया पर बदमाशों का महिमा मंडन व फॉलोवर बनने के लिए प्रेरित करना पड़ रहा भारी, पांच युवक गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। सोशल मीडिया पर बदमाश प्रवृति के लोगों का महिमा मंडन करना व उनके फॉलोवर बनाने के लिए प्रेरित करना युवकों को महंगा पड़ा रहा है। इस संबंध में बीकानेर जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। नयाशहर पुलिस ने आपराधिक प्रवृति (लॉरेंस गैंग) के लोगों का महिमा मंडन व फॉलोवर बनने के लिए प्रेरित करने वाले, हथियारों के साथ सार्वजनिक प्लेटफार्म पर वीडियो, फोटो का डालकर आमजन में दशहत कायम करने वाले आरोपी नीरज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के नारनौल कर रहने वाला है। इसके अलावा नयाशहर पुलिस ने आपराधिक प्रवृति के लोगों का महिमा मंडन व फॉलोवर बनने के लिए प्रेरित करने के मामले में फुलनाथ जी तालाब, हनुमान जी मंदिर के पास रहने वाले विकास साध पुत्र गिरधारी दास साध को गिरफ्तार किया है। इसी आरोप में जसरासर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जसरासर निवासी अशोक तर्ड व बजंगलाल तर्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पूर्व में डकैती व नकबजनी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रह चुके है तथा स्वयं सक्रिय अपराधी है व अपराधिक प्रवृति के लोगों को फॉलो भी करते है। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व अपराध नहीं करने के लिए पाबंद करने के उद्देश्य से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गजनेर पुलिस ने सतपाल ङ्क्षसह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोलरी निवासी सतपाल ङ्क्षसह को सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृति के लोगों के ग्रुप की पोस्टों को लाइक व शेयर करना तथा हथिायर के साथ फोटो अपलोड कर आमजन में भय व्याप्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26