[t4b-ticker]

अब पर्दे में पढ़ाई:लड़कियां बुर्का पहनकर स्कूल जाएंगी, क्लास में भी लगेगा पर्दा ताकि लड़के-लड़कियां एक-दूसरे को देखें ना

अफगानिस्तान में करीब 1 महीने से चल रही उठापटक के बीच कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू हो गई है। तालिबान ने लड़कियों को पढ़ाई करने की इजाजत तो दी है, लेकिन उन्हें कड़ी पाबंदियों से भी गुजरना पड़ रहा है।

सोमवार को मजार ए शरीफ में स्थित इब्न ए सिना यूनिवर्सिटी की फोटो सामने आई है। इसमें क्लास को पर्दे के जरिए 2 भागों में बांट दिया गया है। एक तरफ लड़के बैठे हुए हैं और दूसरी तरफ लड़कियां।

लड़कियों को ये आदेश मानने होंगे

  • कॉलेज-यूनिवर्सिटी जाने वाली हर लड़की को नकाब पहनना होगा।
  • प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली लड़कियों को बुर्का पहनना होगा।
  • हर लड़की को ज्यादातर समय अपना चेहरा ढककर रखना होगा।
  • महिलाओं ने बुर्का पहनना शुरू किया
    अफगानिस्तान में तालिबानी राज से पहले कम ही महिलाएं सड़कों पर बुर्का और नकाब पहने नजर आती थीं। अब, तालिबान के कब्जे के बाद, करीब-करीब सभी महिलाएं इसे पहनने लगी हैं।
Join Whatsapp