
रिदमिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में बीठनोक विद्यालय की गर्ल्स विजेता, अब राज्य स्तर पर खेलेंगी



खुलासा न्यूज बीकानेर। 64वीं विद्यालय जिला स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता 19 से 23 सितंबर तक संयोजक विद्यालय रा.उ.मा. विद्यालय आई.जी.एन.पी. बीकानेर द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें रिदमिक जिम्नास्टिक्स में 19 वर्ष छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान बीठनोक विद्यालय ने प्राप्त किया तथा बीठनोक विद्यालय से सीता, निकिता, अंजली व संजू का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है व आर्टिस्टिक्स जिमनास्टिक्स 17 वर्ष छात्रा में संगीता का राज्य स्तर पर चयन हुआ। तथा आर्टिस्टिक्स जिम्नास्टिक्स 19 वर्ष छात्र में शगन सरस्वती व डूंगर राम का राज्य स्तर पर चयन हुआ, आर्टिस्टिक्स जिम्नास्टिक्स 17 वर्ष छात्र में नखत सिंह का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। बीठनोक विद्यालय के संस्था प्रधान श्रीमति जमुना देवी पडि़हार ने बताया कि सीता, निकिता, अंजली व संजू , संगीता तथा शगन सरस्वती,डूंगर राम व नखत सिंह राज्य स्तर पर 03 से 08 अक्टूम्बर 2023 तक रा.उ.मा. विद्यालय कुई इन्दा बालेसर जोधपुर में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, तथा शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार नायक, टीम प्रभारी भावना महला मैडम व सरपंच प्रतिनिधित्व श्रीमान आसू सिंह जी तथा समस्त विद्यालय स्टाफ ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

