शादी कराओ, इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका के घर खुद का गला काटा 

शादी कराओ, इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका के घर खुद का गला काटा 

डूंगरपुर।  नाबालिग लड़की से शादी के जिद पर अड़ा नाबालिग प्रेमिका ने आत्महत्या की कोशिश की है। किशोरी के घर वालों ने शादी करने से इनकार किया तो उन्हीं के सामने चाकू से अपना गला काट लिया। देखते ही देखते पूरे आंगन में खून बिखर गया। गंभीर अवस्था में उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। यह पूरा मामला डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र का है। कुछ दिन पहले ही गांव से किशोरी को वह भगाकर गुजरात ले गया था। वहां से परिजन किशोरी को लेकर गांव आए तो पीछे-पीछे प्रेमी भी आ गया। शादी से मना करने पर खुद को ही खत्म करने का प्रयास किया है।

3 अगस्त को गुजरात से लाए वापस

जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को 17 वर्षीय प्रेमी अपने ही गांव की 16 साल की किशोरी के साथ गुजरात भाग गया था। वह अहमदाबाद में मजदूरी करता था। किशोरी के परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजते-खोजते प्रेमी के घर चले गए। वहां से जानकारी मिली कि दोनों गुजरात चले गए हैं। किशोरी के परिजन 3 अगस्त को बेटी को ढूंढ कर वापस घर ले आए। इसके बाद नाराज प्रेमी शनिवार दोपहर उसके घर पहुंचा। शादी कराने की जिद करने लगा। फिर खूब हंगामा किया। जब लड़की के घर वाले नहीं माने तो अपने आप को चाकू मार लिया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |