[t4b-ticker]

धरणीधर ऑडिटोरियम में गहलोत ने खुद के नारे लगाने से रोका, कहा- देखना चाहिए कि हम किस कार्यक्रम में हैं

खुलासा न्यूज बीकानेर। शहर के धरणीधर ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद नारे लगाने पर आपत्ति जताई। गहलोत ने कहा कि नारे लगाते समय हमें देखना चाहिए कि हम किस कार्यक्रम में हैं। अशोक आचार्य का यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है। हमें यहां ऐसे नारे नहीं लगाने चाहिए। बता दें कि अशोक गहलोत दो दिन बीकानेर में रहेंगे। यहां कई कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ वे कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। सुबह जब वे ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो सेल्फी ले रहे लोगों से गहलोत नाराज़ दिखे। उन्होंने एक कार्यकर्ताओं को अपने सामने से धक्का देकर हटा दिया । दरअसल, यह युवा कार्यकर्ता अशोक गहलोत के साथ सेल्फी लेने का बार-बार प्रयास कर रहा था।

Join Whatsapp