भारत जोड़ो यात्रामें वरिष्ठ नेता गिरकर घायल साथ चले गहलोत-पायलट

भारत जोड़ो यात्रामें वरिष्ठ नेता गिरकर घायल साथ चले गहलोत-पायलट

झालावाड़। भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज पहला दिन है। राहुल गांधी ने सुबह 6:11 बजे यात्रा शुरू की, अब तक करीब ढाई घंटे में 10-12 किलोमीटर का सफर तय किया जा चुका है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन। सोमवार सुबह करीब 6 बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से यात्रा शुरू हुई। काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर के सफर के साथ यात्रा का पहला फेज पूरा हो गया।
इस यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा साथ चले। अब लंच ब्रेक है। पैदल मार्च का दूसरा फेज दोपहर बाद शुरू होगा। इस बीच, यात्रा में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद रघुवर मीणा गिरकर घायल हो गए।
जयराम बोले- मोदी की नीति से भारत टूटने का खतरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी की नीयत और नीति के कारण भारत टूटने का खतरा बढ़ रहा है। विभाजनकारी विचारधारा देश के लिए बड़ा खतरा है। राजनीतिक तानाशाही तीसरा बड़ा खतरा है। इन तीन खतरों का मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है, इसका चुनावों में फायदा जरूर हो सकता है।
गहलोत बोले- राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे भारत जोड़ो यात्री
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे यात्री राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे। बेरोजगारी से युवा परेशान है। समय रहते केंद्र सरकार बेरोजगारी, महंगाई को कंट्रोल करें। यात्रा इसी वक्त पर हो रही है, जब पूरा देश चिंतित है। यात्रा सम्पन्न होने के साथ फिर शुरू होगी। देश का आम आदमी यात्रा का साथ दे रहा है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |