गहलोत प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

गहलोत प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक एवं जन कल्याणकारी संस्था, जयपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.पी. सैनी द्वारा राष्ट्रीय संगठन मंत्री एन.डी. कादरी की अनुशंषा पर जुगल गहलोत को भ्रष्टाचार निरोधक संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष (बीकानेर संभाग) के पद पर नियुक्त किया गया है।जुगल गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.पी. सैनी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि संस्थान ने जो जिम्मेदारी व दायित्व मुझे दिया है उसे मेरे द्वारा हमेशा ईमानदारी, निष्ठा एवं लगन से पूर्ण निभाया जायेगा। गहलोत ने कहा कि संस्थान का जो उदे्श्य, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगो मे जागृति पैदा करना,दहेज प्रथा, बाल विवाह रोकने हेतु लोगों को जागरू करना व समाज मे फैली कुरितियां को खत्म करवाना, शिक्षा का प्रसार करना आदि कार्यक्रमों को प्रदेश मे चलाकर आम लोगो का जगरूक करने का प्रयास किया जायेगा। जुगल गहलोत ने अपने मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.पी.सैनी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री एन.डी. कादारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |