
महाराष्ट्र चुनाव में साथ काम करेंगे गहलोत और पायलट, दोनों को मिला सीनियर ऑब्जर्वर का जिम्मा






खुलासा न्यूज नेटवर्क। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को अब कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जिम्मेदारी दी है। गहलोत और पायलट को महाराष्ट्र चुनाव में संभाग लेवल पर सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। अशोक गहलोत को डॉ. जी परमेश्वर के साथ मुंबई और कोंकण संभाग के सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी है। सचिन पायलट को उत्तम कुमार रेड्डी के साथ मराठवाड़ा संभाग के सीनियर ऑब्जर्वर का जिम्मा दिया गया है। अशोक गहलोत हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर थे। पायलट को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में स्टार प्रचारक बनाया गया था। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के बाद अब दोनों नेता महाराष्ट्र चुनाव में भी काम करेंगे। दोनों को महाराष्ट्र में स्टार प्रचारक बनाया जाना भी तय माना जा रहा है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी।


