राजस्थान में 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर जनवरी में पेश करेंगे बजट

राजस्थान में 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर जनवरी में पेश करेंगे बजट

अलवर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को दौसा से अलवर जिले में प्रवेश कर गई है। पांच दिन दौसा जिले में रहने के बाद आज राजगढ़ से अलवर में एंटर हुई। अलवर सीमा पर स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया। अब मालाखेड़ा में राहुल गांधी की जनसभा हो रही है। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। सभा को राहुल गांधी से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की कि हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को एक हजार 50 रुपए का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे। सिलेंडर अप्रैल से राज्य में मिलेगा। अगले महीने हम बजट पेश करेंगे, उसमें रसोई से महंगाई का बोझ कम करने के लिए किट बांटने की योजना लाएंगे।
उन्होंने कहा- पहले इनकम टैक्स, ईडी से लोग डरते थे, अब ये खुद डरे हुए हैं। देश में लोकतंत्र की जड़ें कमजोर हो गई है। राहुल गांधी एक मकसद लेकर चले हैं। आजादी के बाद यह पहली भारत जोड़ो यात्रा है। पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। श्वक्रष्टक्क को हम किसी भी हालत में बंद नहीं करेंगे। इसे राष्ट्रीय योजना का दर्ज दिलाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
पायलट बोले, यात्रा ने रिकॉर्ड तोड़े
सचिन पायलट ने कहा, राहुल गांधी की यात्रा जिस संकल्प के साथ चली है,उसे मैं सलाम करता हूं। यात्रा ने जोडऩे का काम किया है। कुछ लोगों को यह यात्रा रास नहीं आ रही है। चार दिसंबर को कमलनाथ ने चुनौती दी थी, हमने स्वागत किया। राजस्थान में स्वागत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इससे पहले आज सुबह छह बजे से बांदीकुई के कोलाना कोर्ट कैंपस से सुबह छह बजे से यात्रा शुरू हुई थी। सुबह 10 बजे यात्रा अलवर जिले के राजगढ़ में सुरेर की ढाणी पहुंची। यहीं लंच ब्रेक रखा गया है। आज शाम के दूसरे चरण की यात्रा नहीं होगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |