गैस सिलेंडर के कीमतों में फिर लगी आग, इतने रुपये बढ़े दाम - Khulasa Online गैस सिलेंडर के कीमतों में फिर लगी आग, इतने रुपये बढ़े दाम - Khulasa Online

गैस सिलेंडर के कीमतों में फिर लगी आग, इतने रुपये बढ़े दाम

नई दिल्ली। गैस सिलेंडर की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू रुक्कत्र गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया है। एक महीने में यह लगातार दूसरी बार है, जब गैस के दाम बढ़ाए गए हैं।
आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू रुक्कत्र सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू रुक्कत्र सिलेंडर 809 रुपए से 1003 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में रुक्कत्र के दाम 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए तक आ गए हैं।
इससे देश के अधिकतर शहरों में रुक्कत्र सिलेंडर का भाव 1000 रुपए के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी। अब पूरे देश में घरेलू रुक्कत्र सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए के पार है।
इससे पहले 7 मई को भी बढ़े थे दाम
देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू रुक्कत्र सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।
कॉमर्शियल सिलेंडर भी महंगा
7 मई को रुक्कत्र के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपए महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपए सस्ता हुआ था। आज इसके रेट में 8 रुपए की वृद्धि की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2,354, कोलकाता में 2,454, मुंबई में 2,306 और चेन्नई में 2,507 का बिक रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26