
आज से गैस सिलेंडर 7 तक सस्ता, आज से 4 बड़े बदलाव







आज से गैस सिलेंडर 7 तक सस्ता, आज से 4 बड़े बदलाव
नई दिल्ली । 1 फरवरी 2025 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 7 रुपए तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में अब ये 1797 रुपए का मिलेगा। वहीं मारुति सुजुकी ने अपनी गाडिय़ों की कीमतें 32,500 रुपए तक बढ़ा दी हैं।
फरवरी महीने में होने वाले 4 बदलाव…
- कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता 7 रुपए दाम घटे, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹7 रुपए तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 7 रुपए घटकर ₹1797 हो गईं। पहले ये ₹1804 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 4 रुपए घटकर 1907 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1911 थे।
मुंबई में सिलेंडर 1756 रुपए से 6.50 रुपए घटकर 1749.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1959.50 रुपए पर मिल रहा है। हालांकि, 14.2 ्यत्र वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है। - मारुति की कारें 32,500 रुपए तक महंगी: फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा शामिल मारुति सुजुकी ने अपने अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में 32,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। जिन मॉडलों की कीमत में यह बदलाव होगा, इनमें ऑल्टो ्य10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेज़ा, आर्टिगा, इग्निस, बलेनो, सियाज, ङ्गरु6, फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा शामिल हैं।


