14 साल की किशोरी से गैंगरेप: घर में घुसकर चार युवक उठा ले गए फिर बदहवास हालत में छोड़ गए

14 साल की किशोरी से गैंगरेप: घर में घुसकर चार युवक उठा ले गए फिर बदहवास हालत में छोड़ गए

जयपुर एक बार फिर शर्मसार हो गया। सोड़ाला में 14 साल की किशोरी को 4 युवक घर में घुसकर उठा कर ले गए। उसे सुनसान जगह पर ले जाकर बंधक बना लिया। चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसे चारों युवक बदहवास स्थिति में ही छोड़ कर फरार हो गए। किशोरी के साथ चारों ने मारपीट भी की। किशोरी के पिता ने सोड़ाला थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। सोडाला एसीपी भोपाल सिंह भाटी मामले की जांच कर रहे है।

14 साल की किशोरी के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि वह सोड़ाला में रहते है। कॉलोनी में ही पड़ाेस में रहने वाले कुछ लोगों से उनका किसी बात पर विवाद हो गया था। पड़ोस के लोगों ने विवाद होने पर शांत करवा दिया था। वह कल घर पर नहीं थे। घर पर बेटी अकेली ही थी। वे जबरदस्ती घर में घुस गए। आसपास के रहने वाले लोगों ने सुनकर किशोरी को बचाने का प्रयास किया। उन पर भागते समय पत्थर भी फैंके। वे किशोरी को उठाकर ले गए। किशोरी को चारों युवक सुनसान जगह पर ले गए। उसके साथ मारपीट की। उसे रस्सी से बांध दिया। चारों ने उसके साथ रेप किया। फिर वे किशोरी को बदहवास स्थिति में छोड़ कर चले गए।

परिजन किशोरी को तलाश कर रहे थे। उन्हें सुनसान जगह पर पिलर के पास किशोरी मिल गई। डर के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसने मां को चारों युवक की करतूत के बारे में बताया। किशोरी के पिता ने नवीन, पवन, आकाश, अमन के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो युवकों को राउंडअप भी कर लिया है। जांच में पता लगा कि आपसी रंजिश व आपसी विवाद के कारण किशोरी के साथ वारदात की गई है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |