शहर भाजपा अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से रोष, राजस्थान प्रभारी से की शिकायत, पांच लोग ही चला रहे है संगठन - Khulasa Online शहर भाजपा अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से रोष, राजस्थान प्रभारी से की शिकायत, पांच लोग ही चला रहे है संगठन - Khulasa Online

शहर भाजपा अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से रोष, राजस्थान प्रभारी से की शिकायत, पांच लोग ही चला रहे है संगठन

खुलासा न्यूज बीकानेर। शहर भाजपा में अगर देखा जाये तो कुछ भी सही नहीं चल रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला जहां राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह के बीकानेर आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनसे लिखित में जिला अध्यक्ष की शिकायत करते हुए बताया कि गत 2018 में विधानसभा चुनाव में पूर्व व पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत पार्टी प्रत्याशियों का विरोध किया ऐसे व्यक्ति को शहर जिलाध्यक्ष का पद देना क्या न्याय संगत है। वर्तमान नगर निगम 2019 के गठन के समय भी जिलाध्यक्ष की भूमिका पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध थी।भाजपा को नुकसान कई बार देखने को मिला लेकिन फिर भी ऐसे व्यक्ति को जिलाध्यक्ष पद पर बैठा दिया इनकी गलत नितियों और कार्य प्रणाली से 2004 में 25 पार्षदों में से 22 पार्षद असंतुष्ट हुए पार्टी को केवल मात्र 16 महिने में नगर परिषद बोर्ड से हाथ धोना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाये है।शिकायत पत्र में बताया कि वर्तमान में शहर का संगठन केवल मात्र चार पांच लोग ही चला रहे है। इससे पार्टी के वरिष्ठ और पार्टी की रिति नीति में विश्वास करने वाले पुराने अनुभवी और वरिष्ट कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।
नहीं दी जाती कार्यक्रम की सूचना तक
शिकायत में बताया कि पार्टी की गतिविधियों में ना ही सूचित किया जाता है और ना ही शामिल किया जाता है। जिसके कारण पिछले चुनाव में एक विधानसभा सीट भी हारे गये और एक बड़े कम अंतर से जीती क्या आगामी चुनावों में इनकी कार्यशैली और हठधर्मिता के कारण भारी नुकसान की पूर्ण संभावना है। यह लोग थे शमिल जयप्रकाश व्यास, बाबूलाल गहलोत, पुखराज सोनी, किशन चौधरी पूर्व पार्षद,रमेश सैनी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26