अल्पसंख्यक वर्ग की उपेक्षा पर भड़का मोर्चा,प्रदर्शन कर जताया रोष

अल्पसंख्यक वर्ग की उपेक्षा पर भड़का मोर्चा,प्रदर्शन कर जताया रोष

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष उस्मान खलीफा ने बताया कि आज प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला एवं देहात संयुक्त तत्वावधान मे कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के विरुद्ध अल्पसंख्यक वर्ग की   लगातार अनदेखी कर अल्पसंख्यक वर्ग से सौतेला व्यवहार करने वाली प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर बीकानेर को राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन वरिष्ठ भाजपा नेता अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमन्त्रित सदस्य एड मुमताज़ अली भाटी के नेतृत्व मै दिया गया। मुमताज़ अली भाटी ने कहां की प्रदेश सरकार को आज पूरे ढाई वर्ष हो गए है प्रदेश सरकार लगातार अल्पसंख्यक वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अल्पसंख्यक वर्ग की अनदेखी कर रही है अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र छात्राओं को मिल रही है गहलोत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग का लगातार शोषण किया जा रहा है। अल्पसंख्यक वर्ग के कार्य नही हो रहे । अल्पसंख्यक वर्ग को मिल रही छात्रवर्तिया बन्द कर दी गई है। तृतीय भाषा उर्दू की मान्यता समाप्त की जा रही है। बोर्ड निगमो का गठन नही किया है। मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष रमज़ान अली चोपदार ने प्रदेश सरकार की अल्पसंख्यक वर्ग के प्रति दमनकारी नीति का विरोध करते हुए कहाँ कि गहलोत सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के प्रति अपनी नीति स्पष्ट करे अल्पसंख्यक वर्ग सिर्फ वोट बैंक बनकर नही रहने वाला। मोर्चा प्रदेशमंत्री रमज़ान अब्बासी ने कहा कि पूरे राजस्थान मे चल रहे मदरसों के हालात बहुत खराब है वक्फ सम्पतियों का लगभग 21 करोड़ रुपये किराया आज भी राज्य सरकार पर बकाया है। भाजपा के शहर जिलामंत्री एव मोर्चा प्रभारी एड असद रजा भाटी ने राज्य की गहलोत सरकार को असंवेदनशील करार दिया और कहां की प्रदेश के मुख्यमंत्री की कथनी और करनी मे बहुत फर्क है। विरोध प्रदर्शन मै अल्पसंख्यक मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष इमरान राईन,भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष फारुख पठान,सलीम तंवर,महबूब नूरानी, मोहम्मद हुसैन डार,पूर्व पार्षद रोशन अली, इमरान समेजा,सिकंदर भाटी,अब्दुल अली तेली,बाबर पठान,अकरम खान गेरसरिया,जाकिर भाटी,चाँद राईन,उस्मान तेली आदि जिला पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |