इस दिन से बीकानेर वासियों को मिलेगा एक दिन के अंतराल से पानी

इस दिन से बीकानेर वासियों को मिलेगा एक दिन के अंतराल से पानी

बीकानेर. इंदिरा गांधी नहर परियोजना में आंशिक नहरबंदी चल रही है। नहर में केवल पेयजल उपयोग के लिए पानी चलाया जा रहा है। यह25 अप्रेल तक चलाने के बाद पूर्ण नहरबंदी शुरू करना प्रस्तावित था। अब सिंचाई विभाग ने पंजाब से सम्पर्क साधकर तीन दिन पेयजलउपयोग के लिए पानी और चलाने पर सहमति ले ली है। ऐसे में 28 अप्रेल तक नहर में पानी चलने की उम्मीद है।
इसी के अनुरूप जलदाय विभाग ने जलाशय में पानी भंडारण की व्यवस्था की है। साथ ही पूर्ण नहरबंदी लागू होने के साथ पानी आपूर्ति मेंकटौती कर एक दिन के अंतराल से पानी आपूर्ति की व्यवस्था अब 26 अप्रेल की जगह 29 अप्रेल से प्रभावी करने की उम्मीद है।जलदाय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शोभासर और बीछवाल जलाशय करीब 80-90 सेंटीमीटर खाली है। रोजाना नहर से पानीवहां आ रहा है, साथ ही शहरवासियों को इसमें से पानी की आपूर्ति भी रोजाना की जा रही है। अगले पांच दिन में दोनों जलाशय शत प्रतिशतभर जाएंगे। इसके साथ ही पूर्ण नहरबंदी प्रभावी होने से नहर में जलप्रवाह शून्य हो जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को दोनों जलाशयों में संग्रहित किया पानी ही आगे एक महीने आपूर्ति की जानी है। जलाशयों का पानी दैनिक आवश्यकता के हिसाब से 15 दिन आपूर्ति कर सकतेहैं। जिसे एक महीने चलाने के लिए एक दिन के अंतराल से पानी की आपूर्ति देने की व्यवस्था लागू की जाएगी।सिंचाई विभाग से बैठक कर करेंगे घोषित
अभी पूर्ण नहरबंदी 25 अप्रेल की जगह तीन दिन बाद करने की सूचना मिली है। सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठककर नहर में जलप्रवाह शून्य होने की अवधि की जानकारी ली जाएगी। इसी के अनुसार शहर में पेयजल में कटौती की व्यवस्था लागू की जाएगी। अभी अनुमान है एकांतर जलापूर्ति 27 या 28 अप्रेल के बाद ही लागू की जाएगी। शहर के उपभोक्ताओं को इसकी पहले सूचना कर दीजाएगी। जिससे वह दैनिक पानी के उपभोग को आपूर्ति के अनुसार नियंत्रित कर सकेंगे। -दीपक बंसल, एसई जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |