इस दिन से स्कूली बालिकाओं को मिलेंगी नि:शुल्क कत्थक नृत्य प्रशिक्षण - Khulasa Online इस दिन से स्कूली बालिकाओं को मिलेंगी नि:शुल्क कत्थक नृत्य प्रशिक्षण - Khulasa Online

इस दिन से स्कूली बालिकाओं को मिलेंगी नि:शुल्क कत्थक नृत्य प्रशिक्षण

बीकानेर. जिला प्रशासन के तत्वाधान में राजकीय सार्दुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटगेट बीकानेर में कत्थक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सुविख्यात कत्थक नृत्यांगना वीणा जोशी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में विद्यालय की बालिकाओं के अतिरिक्त अन्य बालिकाऐं
भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है। यह प्रशिक्षण पूर्णतय: नि:शुल्क रहेगा। 23 मई से आरंभ इस प्रशिक्षण का समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक रहेगा। प्रशिक्षण का शुभारंभ संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन द्वारा किया जाएगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन पंजीयन करवाया जा सकता है। प्रशिक्षण से सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए 9001180666 के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। यह प्रशिक्षण बालिकाओं के लिए कत्थक नृत्य सीखने का स्वर्णिम अवसर है। अत: अधिक से अधिक बालिकाओं को इसमें भाग लेना चाहिए।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26