पेस्टिसाइड कंपनी के नाम पर 4.40 लाख की धोखाधड़ी, टास्क बेस्ड पेमेंट करने का दिया झांसा

पेस्टिसाइड कंपनी के नाम पर 4.40 लाख की धोखाधड़ी, टास्क बेस्ड पेमेंट करने का दिया झांसा

पेस्टिसाइड कंपनी के नाम पर 4.40 लाख की धोखाधड़ी, टास्क बेस्ड पेमेंट करने का दिया झांसा

श्रीगंगानगर। जिले के सादुलशहर थाना क्षेत्र में 4 लाख 40 हजार हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को फोन कॉल कर झांसे में लिया। खुद को एक पेस्टिसाइड्स कंपनी का रीप्रेजेंटेटिव बताया। पीड़ित का जुड़ाव खेती-किसानी से होने के कारण वह उसकी बातों मे आया गया। आरोपी ने पीड़ित को कहा कि उसकी कंपनी उसे कुछ टास्क देगी। वह उस टास्क को पूरा कर देगा तो उसे पेमेंट किया जाएगा, लेकिन पेमेंट के लिए उसे पहले कुछ राशि उसके खाते में ट्रांसफर करनी होगी। पीड़ित उसकी बातों में आ गया और राशि आरोपी को ऑनलाइन पेमेंट कर दी। सादुलशहर के परमजीतसिंह पुत्र राजेंद्रसिंह को करीब दस दिन पहले फोन पर एक व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने खुद को कैंट ईयर एग्रो लिमिटेड का रीप्रेजेंटेटिव बताया। इस पर परमजीत ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। उसने परमजीत को बताया कि उसकी कंपनी एक ऑफर लाई है। इसके तहत कंपनी परमजीत को कुछ टास्क देगी। टास्क पूरा होने पर उसे भुगतान किया जाएगा। इस पर परमजीत उसकी बातों में आ गया और उसके कहे अनुसार काम करने को सहमत हो गया। आरोपी ने परमजीत को इसके लिए उसके खाते में पहले चार लाख चालीस हजार 452 रुपए डालने को कहा। परमजीत ने उसकी बातों में आकर आरोपी के खाते में यह राशि ट्रांसफर कर दी। रुपए ट्रांसफर करने के बाद जब आरोपी परमजीत के संपर्क में नहीं आया तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता लगा। इस पर उसने सादुलशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। जांच एसएचओ रघुवीरसिंह कर रहे हैं।

Join Whatsapp 26