बिजनेस का झांसा देकर 17.43 लाख रुपए की ठगी

बिजनेस का झांसा देकर 17.43 लाख रुपए की ठगी

खुलासा न्यूज। चुरू शहर के सदर थाना के ओम कॉलोनी निवासी एक युवक और उसके दोस्तों के साथ 17 लाख 43 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक ने सदर थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ परिवाद दिया है। परिवाद में ओम कॉलोनी निवासी युवक संदीप स्वामी ने बताया कि जब वह रोजगार की तलाश में था। तभी उसकी जान पहचान झुंझुनूं के राजकुमार से हुई। उसने बताया कि गिर गाय के प्रोडक्ट के संबंध में एक बिजनेस आया है, जिसका मालिक हरियाणा के मंडाना निवासी विजेन्द्र यादव व उसकी पत्नी प्रियंका यादव है। दिसम्बर 2022 को विजेन्द्र यादव व उसकी पत्नी चूरू आए। उसके मित्र अनिल शर्मा के घर ओम कॉलोनी पहुंचे। जहां उसके साथ सुभाष झाझडिय़ा, प्रदीप वर्मा व मो. रहीश भी थे। विजेन्द्र यादव व उसकी पत्नी प्रियंका यादव ने कहा कि उनकी कम्पनी गिर गाय से बने उत्पाद वितरण का कार्य देखती है। दोनों ने उसे और उसके दोस्तों को झांसे में ले लिया। उनको कहा कि इसमें पैसा लगाने पर बढिय़ा मुनाफा होगा। उनके झांसे में आकर संदीप व उसके दोस्तों ने अलग-अलग समय मे विजेन्द्र यादव व उसकी पत्नी के खाते में 17 लाख 43 हजार रुपए जमा करवा दिए। जब उन्होंने गिर गाय के उत्पाद भेजने के लिए कहा तो दोनों द्वारा कोई संतोषजनक दबाव नहीं दिया गया। 15 अप्रैल 2023 को विजेन्द्र यादव, बसंत यादव, प्रवीण यादव व दो अन्य व्यक्ति चूरू आए। जिन्होंने उन्हें चूरू स्थित सनसिटी होटल में बुलाया। जहां उन्होंने रुपए वापस मांगे तो विजेन्द्र यादव ने अपनी कार बतौर सिक्योरटी उनको दी और विश्वास दिलाया कि उनका पैसा वापस कर देगा। मगर इसके बाद विजेन्द्र यादव ने उनका कॉल रिसिव करना भी बंद कर दिया। इसके बाद रूपए लौटाने से साफ मना कर दिया। पुलिस पीडि़त युवक के परिवाद की जांच कर रही है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |