
केबीसी में 25 लाख की लाॅटरी का झांसा देकर महिला से 72200 रुपए हड़पे, धमकी भी दी






बीकानेर. केबीसी में 25 लाख रुपए की लाॅटरी निकलने का झांसा देकर महिला से 72200 रुपए हड़पने और उसके बाद भी लगातार फाेन कर धमकाने का मामला सामने आया है। 21 दिसंबर काे गंगाशहर निवासी एक महिला के पास फाेन आया कि केबीसी में उसके नाम 25 लाख रुपए की लाॅटरी लगी है। उसे केबीसी लक्की ड्राॅ में चुना गया है। ड्राॅ पर कम्प्यूटराइज लाॅक लगा है जिसे खाेलने के लिए 12200 रुपए जमा करवाने हाेंगे और पीएनबी का खाता नंबर बताया। महिला ने रुपए डलवा दिए। उसके बाद फाेन कर ओटीपी नंबर, आधार कार्ड, जीराे बैलेंस अकाउंट नंबर मांगे गए।
महिला काे विश्वास में लेने के लिए फर्जी बैंक मैनेजर से बात करवाकर 25,000 रुपए और खाते में जमा करवा लिए। इसके बाद इंकम टैक्स भरने के नाम पर 35,000 रुपए और ले लिए। इसके बाद महिला ने और रुपए देने से इंकार कर दिया ताे उसे फाेन पर धमकी दी कि इंकम टैक्स फाइल खुल गई है। अब हर महीने 50 हजार रुपए देने हाेंगे। परेशान महिला ने गंगाशहर पुलिस थाने में रिपाेर्ट दी है।
महिला का भरोसा जीतने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट भी भेजा था ठगों ने
ठगों ने महिला का भरोसा जीतने के लिए काफी प्रयास किए। उन्होंने फर्जी कंपनी केबीसी कंपनी लिमिटेड इंडिया के नाम से एक सर्टिफिकेट भी महिला को भेजा। बाद में उसे फोन पर कहा कि हमारी कंपनी सारा काम कानूनी रूप से करती है और लॉटरी जीतने वालों को ऐसे सर्टिफिकेट भी देती है। इसके बाद महिला का विश्वास ठगों पर होने लगा और उसने उनके अकाउंट में पैसे भेजने शुरू किया।
ट्रू काॅलर ने सिम पाकिस्तान, झारखंड की बताई
पीड़िता के मुताबिक रुपए ऐंठने वाले शख्स ने अलग-अलग नंबराें से फाेन किए। इन नंबराें काे ट्रू काॅलर में देखा ताे एक सिम पाकिस्तान और दूसरी झारखंड की बताई गई। इसके अलावा जिन बैंक खाताें में रुपए डलवाए गए वह काेलकाता, रांची और दिल्ली के हैं। बार-बार फाेन कर धमकाया भी जा रहा है।
रकम लाैटाने के नाै हजार मांगे
ठग ने महिला काे पूरी केबीसी के नाम से चैक, वीडियाे भेजकर विश्वास में ले लिया और रुपए ऐंठने शुरू कर दिए। बाद में महिला ने सारे रुपए वापस मांगे ताे ठग ने इसके लिए भी नाै हजार रुपए की मांग कर डाली। लगातार फाेन कर महिला काे धमकाया। महिला और उसके परिजन डरे हुए हैं।


