धोखाधड़ी: झूठा ईकरारनामा कर चार लाख 65 हजार रुपए हड़पे - Khulasa Online धोखाधड़ी: झूठा ईकरारनामा कर चार लाख 65 हजार रुपए हड़पे - Khulasa Online

धोखाधड़ी: झूठा ईकरारनामा कर चार लाख 65 हजार रुपए हड़पे

बीकानेर। झूठा ईकरारनामा कर चार लाख 65 हजार रुपए हड़प कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चक 1 सीएचडी छत्तरगढ़ निवासी साहबुदीन पुत्र शेर मोहम्मद ने कोर्ट इस्तगासे के जरिये चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छत्तरगढ़ पुलिस के अनुसार, परिवादी की रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ झूठा ईकरारनामा करके चार लाख 65 हजार रुपए हड़प लिये तथा धोखाधड़ी दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मलकीसर निवासी रुघाभारती पुत्र उदाभारती, चक 18/551 डीओडीडी हनुमाननगर तहसील पूगल निवासी वेद प्रकाश पुत्र मल्लूराम जाट, छत्तरगढ़ निवासी जसविन्द्र सिंह पुत्र निरंजनसिंह व भोलासिंह पुत्र मक्खन सिंह के खिलाफ धारा 420, 406, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26