सीएम गहलोत के पैर में फ्रैक्चर, नुकीली चीज चुभने से मुड़ा पांव, एक सप्ताह आराम की सलाह

सीएम गहलोत के पैर में फ्रैक्चर, नुकीली चीज चुभने से मुड़ा पांव, एक सप्ताह आराम की सलाह

खुलासा न्यूज, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनका इलाज सवाई मान सिंह हॉस्पिटल (एसएमएस) में चल रहा है। कहा जा रहा है कि पैर में नुकीली चीज चुभने के बाद गहलोत का पैर मुड़ गया था। उसके बाद दाहिने पैर के अंगूठे में चोट आई है। दरअसल, गुरुवार शाम करीब छह बजे सीएम हाउस में गहलोत के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें फौरन एसएमएस हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक्सरे, ईसीजी समेत तमाम रूटीन चेकअप किए। बताया जा रहा है कि नाखून भी जख्मी हो गया है। उनको चलने में तकलीफ हो रही है। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी समेत अन्य नेता भी एसएमएस पहुंचे। गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्रवधू हिमांशी गहलोत और पौत्री भी हॉस्पिटल पहुंचीं। हॉस्पिटल से रात करीब 8 बजे गहलोत घर के लिए रवाना हो गए। उन्हें अब डॉक्टरों ने पूरी तरह ठीक बताया। साथ ही, एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। हफ्ते दिन बाद फिर उनका चेकअप किया जाएगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |