राजस्थान के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, भीषण अग्निकांड था रूह कंपाने वाला

राजस्थान के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, भीषण अग्निकांड था रूह कंपाने वाला

राजस्थान के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, भीषण अग्निकांड था रूह कंपाने वाला

खुलासा न्यूज़। बेंगलुरु में स्टील मार्केट की चार मंजिला बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगी थी। आग तीसरी और चौथी मंजिल तक पहुंच गई, जिससे रसोई में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था। हादसे में भीनमाल के सत्तू गांव के रहने वाले बर्तन कारोबारी मदन सिंह राजपुरोहित का पूरा परिवार जिंदा जल गया। आगजनी में रानीवाड़ा के एक व्यापारी की भी दम घुटने से मौत हो गई। सभी मृतकों का रविवार को बेंगलुरु में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मदन सिंह राजपुरोहित, उनकी पत्नी संगीता, बेटे विहान और नीतेश इतनी बुरी तरह जल गए। मदन सिंह का शव गोदाम में मिला। जबकि चौथी मंजिल पर कमरे में पत्नी और दो बच्चों के शव मिले। मदन सिंह के पिता खेती करते हैं। माता-पिता गांव ही रहते हैं। उन्हें शनिवार शाम तक घटना की जानकारी नहीं थी। शनिवार दोपहर तक सभी शव बिल्डिंग से निकाले जा सके।

प्रत्यक्षदर्शी रानीवाड़ा निवासी नैन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 4 मंजिला बिल्डिंग में पहले और दूसरे फ्लोर पर गोदाम बने थे। इसमें पहले फ्लोर पर लकड़ी और स्टील का मदन सिंह का गोदाम था। दूसरे फ्लोर पर सुरेश खत्री का प्लास्टिक आइटम का गोदाम था। आग पहली मंजिल पर बने मदन सिंह के गोदाम में लगी थी। यहां पहले शार्ट सर्किट हुआ, उसके बाद यहां लकड़ी के सामान में आग लग गई। इसके बाद आग दूसरे फ्लोर पर पहुंची और प्लास्टिक के गोदाम ने आग पकड़ ली। इसके बाद आग तीसरे और चौथे फ्लोर पर भी पहुंच गई।

तीसरे फ्लोर पर मौजूद लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं पहले फ्लोर पर सो रहे मदन सिंह पहले ही जल गए थे। प्रत्यक्षदर्शी नैन सिंह राजपुरोहित ने बताया- जब आग चौथे फ्लोर पर पहुंची तो यह रसोई तक पहुंच गई। ऐसे में, यहां 1 सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे मदन सिंह की पत्नी संगीता, दोनों बेटे जिंदा जल गए।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |