चार पार्षद भाजपा से निष्कासित, पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में थे शामिल - Khulasa Online

चार पार्षद भाजपा से निष्कासित, पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में थे शामिल

खुलासा न्यूज, नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर चार पार्षदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चारों पार्षदों पर विधानसभा चुनाव में पार्टी कैंडिडेट के खिलाफ प्रचार का आरोप था। पार्टी से इन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी के अनुसार श्रीगंगानगर भाजपा जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह ने वार्ड 62 के पार्षद किशन चौहान, वार्ड 13 के पार्षद जगदीश घोड़ेला, वार्ड 65 की पार्षद संतोष डागला और वार्ड 24 की पार्षद रेखा कालड़ा को पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता करने के आरोप में निष्कासित किया है।

श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है की इन भाजपा पार्षदों के खिलाफ लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत मिल रही थीं। पार्षदों ने अनुशासनहीनता के लिए दिए गए नोटिसों का जो जवाब दिया था, पार्टी उससे भी संतुष्ट नहीं हुई। इस पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत के आदेश पर इन पार्षदों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26