Gold Silver

दुकान के फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा करने के आरोप में युवक कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

पाली। जिले के पंचायत समिति सुमेरपुर की दुकान के फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा करने के आरोपी युवक कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब एक साल पूर्व दर्ज कराए गए मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता को पकड़ा। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस निरीक्षक रविन्द्रसिंह खिंची ने बताया कि एक वर्ष पूर्व सुमेरपुर के विकास अधिकारी नारायणसिंह राजपुरोहित ने इस आशय का मुकदमा दर्ज करवाया था कि पंचायत समिति सुमेरपुर की एक दुकान पर जगदीश राजपुरोहित पुत्र जबरसिंह ने कूटरचित दस्तावेज बनाकर कब्जा कर लिया।
उसने विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति के माध्यम से कब्जा कर दुकान पर मालिकाना हक जताते हुए पट्टा बनाने का प्रयास किया। जिस पर समिति ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए सरकारी सम्पति को हड़पने के आरोप लगाते हुए राजपुरोहित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने इस प्रकरण में गुरुवार को आरोपी को धर दबोचा।

Join Whatsapp 26