
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, गणगौर पर पूजा करते वक्त झुलसी थीं






खुलासा न्यूज नेटवर्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस लीडर डॉ. गिरिजा व्यास का निधन हो गया। अहमदाबाद स्थित जायडस हॉस्पिटल में गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वे एक महीने पहले गणगौर पूजा के दौरान चुन्नी में आग लगने से झुलस गई थीं। 90 प्रतिशत झुलसने से उनकी हालत बिगड़ती गई और दम तोड़ दिया। अहमदाबाद के हॉस्पिटल से परिवार के लोग उनका शव लेकर उदयपुर आ रहे हैं। उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार का समय अब तय किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और स्थानीय नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
बता दें कि डॉ. गिरिजा व्यास 31 मार्च को उदयपुर के देत्यमगरी स्थित आवास पर गणगौर का पूजन कर रही थीं। दीपक के कारण उनकी चुन्नी में आग लग गई। घर में ही काम करने वाले एक व्यक्ति ने उनको संभाला। उदयपुर में निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहां से उनको अहमदाबाद रेफर किया गया था।


