पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व डीजीपी का निधन

पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व डीजीपी का निधन

खुलासा न्यूज नेटवर्क। पूर्व राज्यसभा सांसद और राजस्थान के पूर्व डीजीपी डॉक्टर ज्ञान प्रकाश पिलानिया का रविवार को जयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। डॉक्टर पिलानिया का कल जयपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पुत्र नवीन पिलानिया आमेर से राजपा के विधायक रह चुके हैं। डॉक्टर पिलानिया के निधन पर कांग्रेस बीजेपी के कई नेताओं ने शोक जताया है। ज्ञान प्रकाश पिलानिया को डीजीपी रहते हुए पुलिस सुधारों के लिए जाना जाता है। रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने जाट आरक्षण आंदोलन की अगुवाई की। जाटों को ओबीसी में शामिल करने के लिए चले लंबे आंदोलन का पिलानिया ने नेतृत्व किया था। इसके वे बीजेपी में शामिल हो गए। वे बीजेपी से दो बार राज्यसभा के सांसद रहे। ज्ञान प्रकाश पिलानिया का जन्म 18 फरवरी 1932 को एक किसान परिवार में हुआ था। 1955 में पिलानिया आईपीएस बने थे। पिलानिया ने एनलाइटन ग्वार्नमेंट इन मॉडर्न इंडिया, हेरिटेज ऑफ सवाई जयसिंह नाम से किताब लिखी थी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |