Gold Silver

 पूर्व प्रधान भाटी ने की पुनिया से मुलाकात

खुलासा न्यूज़ ,बीकानेर । कोलायत विधानसभा से सम्बंधित रखी बात
पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी को मुख्यधारा में लाने का किया आग्रह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया बीकानेर प्रवास पर हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालमसिंह किशनपुरा के निवास स्थान पर कोलायत विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान जयवीरसिंह भाटी ने प्रदेश अध्यक्ष पुनिया से आत्मीय मुलाकात की, दोनो ने बन्द कमरे करीब 20 मिनिट बातचीत की। प्रधान भाटी ने गत विधानसभा चुनाव 2018, गत पंचायतराज चुनावों में बज्जू, कोलायत में भाजपा का बोर्ड ना बनना, जिला परिषद चुनावों में जिला प्रमुख नहीं बनना आदि बातों को प्रमुखता से रखा। भाटी कैम्प डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि प्रधान भाटी ने पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी को वापिस भाजपा में शामिल कर मुख्यधारा में सम्मिलित करने की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि देवीसिंह भाटी के भाजप में नहीं होने से पूरे पश्चिमी राजस्थान को नुकसान हो रहा है, जिसकी पूर्ति के लिए पूर्व मंत्री भाटी के अनुभव का लाभ लिया जाना चाहिए। इस दौरान प्रधान भाटी के साथ कोलायत सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष प्रतिनिधि जयसिंह हाड़ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मंगेजसिंह भाटी, भंवरलाल उपाध्याय सहित कोलायत से कई नेता साथ रहे। प्रदेश अध्यक्ष पुनिया ने प्रधान भाटी को सब कुछ ठीक करने, व्यवस्थित करने का आश्वासन दिया।

Join Whatsapp 26