पूर्व विधायक भाजपा से निलम्बित, पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर की कार्रवाई

पूर्व विधायक भाजपा से निलम्बित, पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर की कार्रवाई

खुलासा न्यूज नेटवर्क। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति की अनुशंषा पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे और पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए चूरू जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित किया है। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि सरदारशहर के पूर्व विधायक अशोक पींचा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुषमा पींचा, चूरू जिला प्रमुख प्रतिनिधि मोहनलाल आर्य, सवाई बड़ी मंडल अध्यक्ष प्रभूदयाल सारण, भादासर मंडल अध्यक्ष मांगीलाल पूनियां, भानीपुरा मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाकर, सरदारशहर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश टाक को निलंबित किया गया है। इसके अलावा भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र नायक को भी निष्कासित किया गया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |