पूर्व विधायक व्यास का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार, 6 बार विधायक रहीं

पूर्व विधायक व्यास का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार, 6 बार विधायक रहीं

पूर्व विधायक व्यास का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार, 6 बार विधायक रहीं 

जोधपुर। जोधपुर शहर से इस वक्त दुखद खबर आ रही है। शहर की प्रमुख राजनीतिक हस्ती, समाजसेवी और सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास (जीजी) का बुधवार सुबह निधन हो गया। 86 वर्षीय जीजी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। काफी समय से उनका डायलिसिस चल रहा था। बुधवार सुबह अपने निवास पर ही उनकी तबियत काफी नसाज हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूर्यकांता व्यास से निधन से जोधपुर शहर में शोक की लहर छा गई।

6 बार रहीं विधायक
पार्षद से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वालीं सूर्यकांता व्यास छह बार विधायक रहीं। उन्होंने 1990 में अपना पहला चुनाव जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से जीता। इसके बाद वे तीन बार शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनकर विधानसभा पहुंची। परिसीमन के बाद 2008 में उन्होंने जोधपुर के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीतीं। इसके बाद में लगातार तीन बार इसी विधानसभा क्षेत्र से जीत कर सदन तक पहुंची। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर टिकट बदल दिया था। उनकी जगह भाजपा ने नए चेहरे देवेंद्र जोशी को मैदान में उतारा था।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |