गैंगरेप के मामले में पूर्व मंत्री को उम्रकैद - Khulasa Online गैंगरेप के मामले में पूर्व मंत्री को उम्रकैद - Khulasa Online

गैंगरेप के मामले में पूर्व मंत्री को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को MP-MLA कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उन पर 2 लाख रु. का जुर्माना भी लगाया गया है। गायत्री प्रजापति को फैसले के वक्त कोर्ट में फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया।

कोर्ट ने यह फैसला चित्रकूट की महिला से गैंगरेप और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में सुनाया है। मामले में 2 अन्य आरोपियों आशीष शुक्ला और अशोक तिवारी को भी उम्रकैद की सजा मिली है। 2 दिन पहले (10 नवंबर) ही तीनों को दोषी ठहराया गया था। गायत्री प्रसाद सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सरायकेला-खरसावां पुलिस ने शुक्रवार को 1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस, उर्फ किशन दा, उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा को अरेस्ट किया है। उसके साथ उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को चांडिल से गिरफ्तार किया गया है।

प्रशांत बोस अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने चांडिल के एक अस्पताल में आया था। सूत्रों के मुताबिक, चांडिल से इलाज कराकर वह एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर पश्चिम बंगाल की ओर भाग रहा था। पुलिस को खुफिया सूत्रों से इसकी जानकारी मिली और उसे दबोच लिया गया। फिलहाल, पुलिस नक्सली दंपती से खुफिया जगह पर पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26