Gold Silver

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने लिखा मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र –

बीकानेर। राज्यभर में गौ वंश में लम्पी रोग परवान पर है अब तक करीब 50 हजार से ज्यादा गौ वंश अकाल मृत्यु की शिकार हुई है।
गौ वंश की अकाल मृत्यु पर गौ पालकों को मुआवजा देने की मांग उठने लगी है।
पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर गौ पालकों को मुआवजा देने की मांग की है।
भाटी ने यह भी जानकारी दी कि मात्र 10 या 20 प्रतिशत गौ वंश की टैगिंग हो पाई है अब तक इसलिए गौ पालकों के पास उपलब्ध चाटा पर्ची, पशु आहार, मेडिकल ईलाज पर्ची या अन्य कागजों के आधार पर उनको मुआवजा योग्य समझा जाए।
गौ संवर्द्धन विधि सेक्शन में लगभग 1000 करोड़ रुपये जमा है जिसके तहत मुआवजा जारी किया जा सकता है।
इसके साथ ही भाटी ने बीमारी को आपदा एवं महामारी घोषित करने की भी मांग रखी है।
देवीसिंह भाटी ने बताया कि गाय राजस्थान के पशु पालकों के जीवनशैली का हिस्सा रही है ऐसे में उसकी अकाल मृत्यु से ग्रामीण अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है जिसको मुआवजा आंवटित करके कुछ हद तक कण्ट्रोल किया जा सकता है।
देवीसिंह भाटी ने मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव, आपदा एवं प्रबन्धन मंत्री, पशुपालन मंत्री एवं शिक्षा मंत्री को भी अलग अलग पत्र प्रेषित किये हैं जिसमें लम्पी रोग का गम्भीरता से जिक्र किया गया है।

Join Whatsapp 26