पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी बोले-हर हाल में कोलायत से लडूंगा चुनाव, भाजपा के प्रति झलका प्रेम

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी बोले-हर हाल में कोलायत से लडूंगा चुनाव, भाजपा के प्रति झलका प्रेम

कोलायत.बीकानेर. पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी का कोलायत मुख्यालय पहुँचे। दो दिन पूर्व हुई आगजनी की घटना में मौका निरीक्षण किया। गायों की मौत पर पीड़ित रमेश पुरोहित को सांत्वना देकर एक लाख की सहयोग राशि दी। मुख्य बाजार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाटी ने कोलायत में अव्यवस्थाओं, करप्शन और अवैध वसूली को लेकर सरकार पर निशाना साधा। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को की पत्रकारों से बातचीत। अग्निशमन केंद्र खुलवाने को लेकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया। देवीसिंह भाटी ने कहा कि चुनाव लडूंगा जनता कह रही है हम भूलकर गए, परेशान है और हर हाल में कोलायत क्षेत्र से चुनाव लड़ा जाएगा। भाटी से बीजेपी के बारे में पूछा तो उनका भाजपा के प्रति प्रेम झलका। भाटी ने आप पार्टी को देशद्रोही बताया है। भाटी ने कहा कि कांग्रेस में मैं जाऊंगा नहीं, मेरे विचार मिलते नहीं, भाजपा के नेता कार्यकर्ता समझ जाएं, हम चाहते हैं भाजपा मजबूत हों। कांग्रेस को चेता रहा हूं वे नहीं सुधरे तो एकबार आप पार्टी को जनता स्वीकर कर लेगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |